मोहम्मद सईद
शहडोल 24 फरवरी। रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर रिक्रिएशन क्लब खोंगसरा का शुभारंभ करने हेतु संयुक्त सर्वे 24 फरवरी को सहायक मंडल अभियंता पेंड्रारोड मृत्यंजय कुमार मोहन की उपस्थित में किया गया। मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव, रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा पेन्ड्रारोड़ के सहायक सचिव संजय केवर्थ, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) पेंड्रारोड अबोध कुमार और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) खोंगसरा जितेन्द्र कुमार मंडल भी संयुक्त सर्वे में मौजूद रहे।
मजदूर कांग्रेस ने रखी थी मांग
रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा पेन्ड्रारोड़ के शाखा सचिव एन हेमंत कुमार ने बताया की खोंगसरा में पूर्व रनिंग लाबी मुख्यालय को रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल पीएनएम बैठक की मांग पर खोंगसरा रनिंग लाबी को पेन्ड्रारोड़ स्थानांतरित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि खाली हुए खोंगसरा रनिंग लाबी के मजबूत लाबी भवन को रेल कर्मचारी कल्याण कार्यों विवाह, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों को संचालित करने हेतु उक्त रेल भवन को रिक्रिएशन क्लब क्लब खोंगसरा के रूप में प्रशासनिक स्वीकृति बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक ने प्रदान कर दी है। इस क्लब में कैरम, बैडमिंटन कोर्ट, लायब्रेरी खोलने अन्य सुविधाओं के विस्तार हेतु ही संयुक्त सर्वे किया गया है। मजदूर कांग्रेस बिलासपुर ने आने वाले मार्च पीएनएम बैठक में खोंगसरा रिक्रिएशन क्लब में व्यापक सुविधा दिलाने हेतु पीएनएम ऐजेंडा रखा है जिसका लाभ रेल कर्मचारियों को मिलेगा

0 Comments